बॉलीवुड ने दी लोहड़ी पर्व की बधाई

0

No

नई दिल्ली, 13 जनवरी (हि.स.)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर के माध्यम से लोहड़ी पर्व की बधाई दी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूर्य के उत्तैरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्सों में लोग नई फसल का उत्सव मनाते है। इस अवसर पर लोहड़ी, मकर संक्रान्ति , भोगली बिहु, पोंगल, उत्तनरायणी और पौष पर्व की बधाई और शुभकामनाएं।
अमिताभ के अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है।
अक्षय कुमार ने कहा कि लोहड़ी अपके परिवार में सुख समृद्धि और खुशियां लाए। आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं।
वहीं कपिल शर्मा ने पंजाबी अंदाज में विश करते हुए कहा कि खाओ पिओ ऐश करो मित्रों, पर दिल किसे न दुखाओ।
आपको बता दें कि कपिल के लिए ये लोहड़ी बेहद खास है, क्योंकि गिन्नी चतरथ संग 12 दिसंबर को शादी के बाद ये उनकी पहली लोहड़ी है।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड हस्तियां का लोहड़ी से खासा रिश्ता रहा है। कई फिल्मों में लोहड़ी पर्व को फिल्माया गया है। खासकर यश चोपड़ा की फिल्मों में। उनकी फिल्मों में लोहिड़ी से जुड़े कई गाने सुपरहिट रहे हैं। वीर-जारा का एक गाना खूब चर्चा में रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *