दिल्ली देहात के किसान करेंगे शीला दीक्षित का सम्मान

0

 

No

नई दिल्ली, 12 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली देहात के किसान आगामी 20 जनवरी का सम्मानित करेंगे। दीक्षित के सम्मान में दिल्ली सीमा के आखिरी गांव निजामपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और किसान नेता डॉ नरेश कुमार ने यह जानकारी दी।
किसान नेता ने शनिवार को शीला दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा के आगामी चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करेगी और दिल्ली में दोबारा सरकार बनाएगी। किसान नेता ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देशभर के किसानों का हमदर्द बनकर उनके आंसू पोंछने का काम कर रहे हैं, उसी प्रकार दिल्ली में शीला दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेस यहां के किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *