भूपेश बघेल के बिगड़े बोल- साध्वी प्रज्ञा को बताया जहर उगलने वाली.

0

वह जब भी जुबान खोलती हैं, जहर उगलती हैं। साधुओं का यह लक्षण नहीं होता है।



रायपुर, 31 दिसम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने सांसद व भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर को जहर उगलने वाली नेता बताया है। एक दिवसीय यात्रा पर ओडिसा जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को मैं साध्वी नहीं मानता। वह जब भी जुबान खोलती हैं, जहर उगलती हैं। साधुओं का यह लक्षण नहीं होता है।
प्रियंका गांधी के बयान का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा कि गेरुआ वस्त्र त्याग और बलिदान का प्रतीक है। मोहमाया से जुड़े लोगों को इस रंग के वस्त्र धारण करना शोभा नहीं देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेरुआ रंग का वस्त्र धारण कर मोहमाया में लगे हुए हैं।
भूपेश बघेल ने रायपुर के मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को निराधार बताते हुए कहा कि  भाजपा यह अफवाह फैला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *