जम्मू कश्मीर : रामबन में रसोई गैस सिलेंडर फटा, छह लोगों की मौत

0

इस हादसे में दर्शना देवी और उनकी तीन बेटियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसे दर्शना देवी के दो बेटों की सैन्य अस्पताल में देररात उपचार के दौरान सांस थम गई।



रामबन (जम्मू-कश्मीर) , 30 नवम्बर (हि.स.)। रामबन जिले के बनिहाल के बलोट गांव में शुक्रवार रात एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में दर्शना देवी और उनकी तीन बेटियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसे दर्शना देवी के दो बेटों की सैन्य अस्पताल में देररात उपचार के दौरान सांस थम गई।
गांव वालों ने बताया कि दर्शना देवी  खाना बना रही थीं। घर पर उनके अलावा उनकी तीन बेटियां, दो बेटे और एक रिश्तेदार मौजूद था। दर्शना देवी का पति बिशन दास किसी विवाह समारोह में गया था। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस धमाके आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास के लोग दर्शना देवी के घर पहुंचे।
ग्रामीणों की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला व उसकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उधमपुर स्थित सैन्य कमान अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दर्शना के दो बेटों ने दम तोड़ दिया। उनके रिश्तेदार इलाज चल रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *