अमेरिका : महिला के गले में नाग देख फैली सनसनी

0

यह नाग कहां से आया और महिला की गर्दन में कैसे लिपटा, पुलिस अधिकारियों के लिए पहेली बना हुआ है। यह नाग दक्षिण पूर्व एशिया का बताया जाता है, जो दुनिया में सब से जहरीला नाग है। 



लॉस एंजेल्स, 01 नवम्बर (हि.स.)। अमेरिका के उत्तर में इंडियाना राज्य में एक महिला की गर्दन पर आठ फीट लंबे जहरीले नाग को देख कर सनसनी फैल गई। इंडियाना पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले महिला का दम टूट गया। यह नाग कहां से आया और महिला की गर्दन में कैसे लिपटा, पुलिस अधिकारियों के लिए पहेली बना हुआ है। यह नाग दक्षिण पूर्व एशिया का बताया जाता है, जो दुनिया में सब से जहरीला नाग है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडियाना राज्य के बेंटन काउंटी के आक्सफोर्ड इलाके से बुधवार रात  महिला लौरा हर्स्ट (36) ने 911 पर फोन से शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई लेकिन महिला को बचाया न जा सका।  रिपोर्ट में यह  भी कहा गया है कि उस समय घर में 140 सांप थे, जिनमें से बीस सांप हर्स्ट के थे। हर्स्ट सप्ताह में दो बार अपने घर जाती थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *