अमेरिका : हैलोविन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया

0

इस बार हैलोविन पर्व के लिए कासको, वालमार्ट, टार्गेट आदि स्टोरों में खासी स्पर्धा रही। इनमें कुछ सेक्शन विशेष रूप से सजाए गए। 



लॉस एंजेल्स, 01 नवम्बर (हि.स.)। अमेरिका के विभिन्न शहरों में गुरुवार रात चार से आठ वर्ष के बच्चों ने ‘हैलोविन’ पर्व उत्साह के साथ मनाया। परम्परा के अनुसार जैसे ही सूर्यास्त हुआ और आसमान में अंधेरा छाने लगा, बच्चे काले और डरावने वस्त्रों में  कैंडी की चाह में टोलियां बना कर अपनी-अपनी बस्तियों में निकल पड़े। एक सर्वे में कहा गया है कि इस हैलोविन की रात आम दिनों की तुलना में दस गुना सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
इस हैलोविन की रात प्रशासन और पुलिस की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए जाते हैं,  बच्चों के अभिभावक भी सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए चौकस रहते हैं,  तब भी बच्चों की हर संभव कोशिश उछल कूद करते हुए सड़क पार करने की रहती है। इसके बावजूद अभिभावकों  को रंग बिरंगे डरावने ‘पिशाच’ चेहरों के रूप में ठिठोली करते देखा गया। घरों में देररात तक पार्टियां होना और मौज मस्ती का आलम इस पर्व की खास पहचान है।
इस बार हैलोविन पर्व के लिए कासको, वालमार्ट, टार्गेट आदि स्टोरों में खासी स्पर्धा रही। इनमें कुछ सेक्शन विशेष रूप से सजाए गए।  माइकल नामक स्टोर पर रंग-बिरंगे कलाचित्र मौजूद थे और बच्चों की हैलोविन ड्रेस के बंदोबस्त थे।  ग्रोसरी स्टोर में भी हैलोविन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। अभिभावकों के साथ बच्चों में यह होड़ भी देखी गई कि वह अपने चहरे को ढकने वाला और ज्यादा डरावना मास्क कौन लगाए। इस अवसर पर अभिभावक ढाल बन कर बच्चों की मदद करते देखे गए। अभिभावकों की यह कोशिश रही कि उनके बच्चे  मारियुआना वाली कैंडी से बचें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *