लालू को जेल से निकालने के लिए यादव और महतो को गोलबंद होना होगा : इरफान

0

यादव और महतो समाज को समझना होगा और एक होकर यह निर्णय लेना है कि लालू यादव जेल में कब तक रहेंगे और बाहर कैसे निकलेंगे।



रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव को जानबूझकर एक साजिश के तहत आतंकियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अंसारी गुरुवार को जामाताड़ा के नारायणपुर के बैजनाथपुर गांव में आयोजित यादव सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

अंसारी ने कहा कि भाजपा वाले लालू को जेल के अंदर रख रहे हैं। यादव और महतो समाज को समझना होगा और एक होकर यह निर्णय लेना है कि लालू यादव जेल में कब तक रहेंगे और बाहर कैसे निकलेंगे। अगर उन्हें जेल से बाहर निकालना है तो आइए हम सब मिलकर कसम खाएं कि इस भाजपा सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि सभी एक होकर भाजपा के खिलाफ गोलबंद हो जाए। भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा में दुष्यंत चौटाला के पिता को, जो लालू यादव से भी बड़े आरोपी हैं। मोदी सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जेल से बाहर निकाला। हरियाणा में भाजपा सरकार नहीं बन रही थी। लेकिन भाजपा को समर्थन देते ही उनके पिताजी को ससम्मान जेल से निकाल दिया गया। वहीं 41 हजार करोड़ रुपए लेकर नीरव मोदी देश का पैसा लूट कर भाग गया। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो लालू को ससम्मान बाहर निकाला जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *