नीरव मोदी की बहन के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

0

इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस के खिलाफ दायर उसकी याचिका को रद्द कर दिया है।



लियोन (फ्रांस), 14 अक्टूबर (हि.स.)। भगोड़े कारोबारी और गबन के आरोपित नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी को इंटरपोल से जोर का झटका लगा है इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस के खिलाफ दायर उसकी याचिका को रद्द कर दिया है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि यह याचिका भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी के पूर्वी पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ दायर की गई थी। साक्ष्यों को देखने के बाद इंटरपोल ने याचिका को खारिज कर दिया है ऐसी ही याचिका नीरव मोदी के भाइयों नेहाल और नीशाल मोदी ने भी दायर की है फिलहालभाइयों की याचिका पर सबूतों की जांच की जा रही है

उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी अपने मामा मेहुल चोकसी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 14,000 करोड़ के पंजाब नेशन बैंक घोटाले में मुख्य आरोपित हैं मेहुल चोकसी और नीरव मोदी भारतीय जांच एजेंसियों की रडार पर हैं सीबीआई सभी पीएनबी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवार अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई कर रही है

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय इस बड़े घोटाले में मनी ट्रेल की जांच कर रहा है  निदेशालय ने मोदी, चोकसी और परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़ीं कई विदेशी संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *