संशोधित- पुलिस ने नहीं लिया अनंत सिंह को रिमांड पर

0

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनंत सिंह को रिमांड पर लेने की  प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है। अनंत सिंह दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में रहेंगे। 



पटना, 30 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने शुक्रवार को अनंत सिंह को रिमांड पर नहीं लिया। सम्भावना है कि पुलिस शनिवार को उन्हें रिमांड पर लेगी। मोकमा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनंत सिंह को रिमांड पर लेने की  प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है। अनंत सिंह दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में रहेंगे।  शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें पटना के बेउर जेल से बाढ़ कोर्ट में लाया गया था।इसके करण यह खबर उड़ गयी कि पुलिस ने अनंत सिंह को रिमांड पर ले लिया है।

ग्रामीण एएसपी कांतेश मिश्र ने इस बात की तस्दीक की है कि अनंत सिंह को शनिवार से पुलिस अपने कस्टडी में लेगी। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह को शनिवार को कस्डटी में लिया जाएगा। कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें दो दिन तक रखा जाएगा। शनिवार से  उनसे पूछताछ शुरु हो जाएगी और यह पूछताछ रविवार तक चलेगी। सोमवार को फिर से उन्हें कोर्ट में पेश करना होगा। फिलहाल उन्हें फिर से बेउर जेल में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह के लिए तीन दिन के रिमांड की मांग की थी। लेकिन बहस के बाद कोर्ट ने अनंत सिंह को महज दो दिन के लिए रिमांड पर दिया था। अनंत सिंह पर लदमा स्थित अपने पैतृक घऱ में एक एके-47, दो ग्रेनेड और 26 कारतूस रखने का आरोप है। इसके अलावा अनंत सिंह पर भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या करने की साजिश करने का आरोप भी है। पुलिस ने उनके खिलाफ यूएपीए के तहत बाढ़ थाने में मामला दर्ज किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *