अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह और रजनीश ने कोर्ट में किया सरेंडर

0

जब अनंत सिंह भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की साजिश के मामले में अपनी आवाज का नमूना देने पटना के पुलिस मुख्यालय में पहुंचे थे। उस वक्त फरार चल रहे भूषण सिंह भी उनके साथ ही थे।



पटना, 30 अगस्त (हि.स.)। मोकामा के विधायक अनंत  सिंह के खासमखास भूषण ने अपने एक साथी रजनीश कुमार के साथ शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में समर्पण कर दिया। भूषण सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन्हें पुलिस लंबे समय से तलाश  रही थी। पिछली बार वह उस वक्त चर्चा में आये थे जब अनंत सिंह भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की साजिश के मामले में अपनी आवाज का नमूना देने पटना के पुलिस मुख्यालय में पहुंचे थे। उस वक्त फरार चल रहे भूषण सिंह भी उनके साथ ही थे। वह पुलिस मुख्यालय में अनंत सिंह के साथ आये और निकल भी गये लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में पुलिस मुख्यालय में अनंत सिंह के साथ उनकी तस्वीर मीडिया में छपी। इसके बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई है। पुलिस ने भूषण सिंह को गिरफ्त में लेने के लिए अपनी मुहिम तेज कर दी लेकिन वह अनंत सिंह की ही तरह पुलिस की पकड़ में नहीं आये और शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *