टूट सकती है ‘नच बलिये 9’ में धमाल मचा रही फैजल-मुस्कान की जोड़ी

0

फैजल बीते दिनों टीवी पर आने वाले ऐतिहासिक शो चन्द्रगुप्त मौर्य कि शूटिंग कर रहें थे। शो के एक दृश्य में फैजल घुड़सवारी करते हुए गिर गए। जिसके बाद वे घायल हो गए है और उनके पैर में चोट आई है।



टीवी सीरियल महाराणा प्रताप के फेम स्टार फैजल खान इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांसिंग शो’ नच बलिये 9′ में नजर आ रहे है। इस शो में उनके साथ फैजल की गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया परफॉर्म कर रही है। शो में इस जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब खबर है कि इस शो में इस जोड़ी के परफॉर्मेंस पर रोक लग सकती है। इस शो में उनके परफॉर्मेंस पर रोक लगने की वजह एलिमिनेशन नहीं है,बल्कि कुछ और है।
मीडिया रिपोर्ट केअनुसार,फैजल बीते दिनों टीवी पर आने वाले ऐतिहासिक शो चन्द्रगुप्त मौर्य कि शूटिंग कर रहें थे। शो के एक दृश्य में फैजल घुड़सवारी करते हुए गिर गए। जिसके बाद वे घायल हो गए है और उनके पैर में चोट आई है। डॉक्टरों ने उनके पैर की सर्जरी कर दी है और पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। साथ ही डॉक्टर्स ने उन्हें छह से आठ हफ्ते डांस नहीं करने के लिए कहा है। इसके बाद नच बलिये के निर्माताओं को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। हालांकि फैजल ने अभी कन्फर्म नहीं किया है कि वह शो में रहेंगे या नहीं। लेकिन डॉक्टर्स कि सलाह के मद्देनजर अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद फैजल अब नच बलिये में परफॉर्म न कर पाए। शो में जहां फैजल ने जजेस को इम्प्रेस किया है, वही दर्शकों को भी ये जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *