बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर फहरेगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा

0

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर लगने वाले इस विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज के लिए जगह चिन्हित कर ली गई  है। रेल मंत्रालय द्वारा तिरंगा लहराने के लिए करीब 23 लाख रुपया स्वीकृत किया गया है।



बेगूसराय, 28अगस्त(हि.स.) राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म भूमि और बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह के कर्मभूमि बेगूसराय में भी अब एक सौ फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा। रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर लगने वाले इस विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज के लिए जगह चिन्हित कर ली गई  है। रेल मंत्रालय द्वारा तिरंगा लहराने के लिए करीब 23 लाख रुपया स्वीकृत किया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अक्टूबर माह से यहां भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। तिरंगा एवं उसके पूरे सिस्टम के देखरेख की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की होगी।
बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय द्वारा देश के तमाम महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जब उस शहर का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया जाना शुरू किया गया तो बेगूसराय के लोगों ने भी यह मांग उठाई। तमाम अधिकारियों के साथ रेल मंत्री को भी आवेदन देकर बिहार के औद्योगिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक बेगूसराय तिरंगा लगवाने मांग की गई थी। मंत्रालय द्वारा कई स्तर की समीक्षा के बाद तिरंगा लहराने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ स्थान भी चिन्हित कर लिया गया।
पिछले सप्ताह चयनित जगह में परिवर्तन किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार सिप्पी के नेतृत्व में  युवाओं ने आवेदन देकर जगह नहीं बदलने की मांग की थी। इन युवाओं का कहना है कि तिरंगा बेगूसराय के रेलवे स्टेशन की  पार्किंग में लगाया जाए। ताकि समुचित रखरखाव हो सके और आने-जाने वाले लोग तिरंगा को सम्मान देकर राष्ट्रीय भावना से भी ओत-प्रोत होते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *