नोएडा के स्पाइस मॉल में लगी भीषण आग

0

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि स्पाइस मॉल के सबसे टॉप फ्लोर पर एग्जॉस्ट फैन में आग लग गयी थी।



नोएडा, 26 अगस्त (हि.स)। नोएडा के सेक्टर-26 स्थित स्पाइस मॉल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गयी। आग लगने से मॉल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग लगने से किसी तरह की हानि नहीं हुई है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि स्पाइस मॉल के सबसे टॉप फ्लोर पर एग्जॉस्ट फैन में आग लग गयी थी। आग से निकलने वाला धुंआ एयर हैंडलिंग यूनिट से होते हुए मॉल के अन्य फ्लोर पर जाने लगा जिससे महसूस हुआ कि आग भयंकर रूप से लगी है।
एसएसपी बताया कि अब आग पर काबू पा लिया गया है। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। किसी तरह की हानि नहीं हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *