टीम के बिना कुछ भी संभव नहीं है : कोहली

0

” मैं फैसले लेता हूं लेकिन उन्हें लागू करना टीम का काम होता है। हम पर दबाव रहेगा और हमें और मजबूत होने की जरूरत है। हम एक दूसरे की सफलता का आनंद ले रहे हैं और यही अहम है। हमें इस मैच में हुई कमियों को दूर कर और मजबूत होने की जरूरत है।”



एंटीगुआ, 26 अगस्त (हि.स.)। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में 318 रनों से मिली बड़ी जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टीम के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, ” मैं फैसले लेता हूं लेकिन उन्हें लागू करना टीम का काम होता है। हम पर दबाव रहेगा और हमें और मजबूत होने की जरूरत है। हम एक दूसरे की सफलता का आनंद ले रहे हैं और यही अहम है। हमें इस मैच में हुई कमियों को दूर कर और मजबूत होने की जरूरत है।”

जीत के बाद कोहली ने कहा कि  अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल दोनों ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। हनुमार विहारी ने भी अच्छा साथ दिया। हमें मैच में 3-4 बार वापसी करनी पड़ी। खिलाड़ियों का भार मैनेज करना हमारे लिए बहुत अहम है, इसीलिए बुमराह विश्व कप के बाद सफेद गेंद क्रिकेट नहीं खेले। हम चाहते थे कि वे इस टेस्ट सीरीज में तरोताजा होकर मैदान पर आएं, वे हमारे लिए टेस्ट चैंपियनशिप के लिए खास खिलाड़ी हैं।

उल्लेखनीय है कि मैन आफ द मैच और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (102) के शतक के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (7 रन पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को मेजबान वेस्टइंडीज को 318 रनों से करारी मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 419 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज ने लंच तक 15 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लंच के बाद मेजबान टीम 85 रन और जोड़कर 100 रन पर ढेर हो गई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *