‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की तारीफ पर ट्रोल हुए वरुण, दिया रिएक्शन

0

वरुण ने जॉनसन की फिल्म देखी और उन्हें वह इतनी पसंद आई कि वे खुद को तारीफ करने से नहीं रोक सके। वरुण ने ट्विटर पर लिखा कि फास्ट एंड फ्यूरियस : हॉब्स एंड शॉ देखी। यह कमाल का सिनेमा है।



वरुण धवन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ड्वेन जॉनसन के कितने बड़े फैन हैं इस बात से सभी वाकिफ हैं। वरुण ने जॉनसन की फिल्म देखी और उन्हें वह इतनी पसंद आई कि वे खुद को तारीफ करने से नहीं रोक सके। वरुण ने ट्विटर पर लिखा कि फास्ट एंड फ्यूरियस : हॉब्स एंड शॉ देखी। यह कमाल का सिनेमा है। रॉक ने जादू कर दिया है। समोआ संस्कृति को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और लंदन में फिल्माए गए चेजिंग सीन कमाल के हैं। वरुण के ट्वीट का ड्वेन जॉनसन ने जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा कि शुक्रिया भाई मुझे खुशी है कि आपको ये पसंद आया। आप बेस्ट हो।
हालांकि ऐसा लगता है कि जॉनसन और वरुण धवन के बीच हुई बातचीत कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने वरुण धवन को रॉक की फिल्म की तारीफ करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर ने लिखा कि हॉलीवुड फिल्मों को प्रमोट करने और अमेरिकन्स को पैसा देने की बजाए अपनी फिल्मों की क्वालिटी इंप्रूव करो और मसाला फिल्में करना बंद करो। कुछ कॉन्टेंट वाली फिल्में किया करो। साथ ही अच्छी बॉलीवुड फिल्मों को प्रमोट करना शुरू करो जो मील का पत्थर बन जाएं। भारत को गौरवान्वित करो। वरुण ने ट्रोल के जवाब में कहा कि तुम्हारी प्रोफाइल हैरी पॉटर वाली नहीं जो तुम लोगों को सिखाओगे की क्या करना चाहिए। जाओ अपने बिस्तर पर। ड्वेन जॉनसन और जेसन स्टेथम  की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियसः हॉब्स एंड शॉ 2 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। दुनियाभर के कई देशों सहित भारत में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *