काबुल में अफगान टीवी की बस में धमाका, 2 लोगों की मौत

0

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के मुताबिक बम एक चुम्बक के साथ खुर्शीद टीवी की बस में जोड़ा गया था।



काबुल, 05 अगस्त (हि.स.)। काबुल में रविवार को अफगान टीवी स्टेशन की बस में बम विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गए, जबकि  दो लोग घायल हो गए हैं।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के मुताबिक बम एक चुम्बक के साथ खुर्शीद टीवी की बस में जोड़ा गया था। यह धमाका रविवार शाम को हुआ। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में बस चालक और पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

खुर्शीद टीवी के समाचार निर्देशक समीउल्लाह एमिनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस घटना में एक कैमरामैन और ऑडियो प्रजेंटर घायल हुए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *