ओहियो में गोलीबारी, संदिग्ध समेत दस मरे,16 घायल

0

यह घटना शहर के ओरेगन जिले में हुई है। यह शहर नाइट क्लब, मधुशाला, आर्ट गैलरी और बाजार के लिए मशहूर है।



डेटन /ओहियो, 04 अगस्त  (हि.स.)। ओहियो के डेटन शहर में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। यह जनकारी पुलिस ने दी।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हालांकि अधिकारियों ने गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह घटना शहर के ओरेगन जिले में हुई है। यह शहर नाइट क्लब, मधुशाला, आर्ट गैलरी और बाजार के लिए मशहूर है।
समाचार पत्र डेटन डेली के मुताबिक, डेटन में ओरेगन जिले की यह गोलीबारी की घटना नेड पेपर्स बार के निकट हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसे विशेष सफलता नहीं मिली है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *