दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी

0

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 7 और 8 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है।



नई दिल्ली, 4 अगस्त (हि.स.)। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 5 और 6 अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंढ़ीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी रहा। दिन में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 7 और 8 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है।  दिन में सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *