राष्ट्रपति तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

0

राष्ट्रपति पद के तीसरे साल में यह उनकी पहली राजकीय यात्रा थी। वह 28 जुलाई को रवाना हुए थे।



नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन, गाम्बिया और गिनी की राजकीय यात्रा के बाद रविवार को नई दिल्ली लौटे। तीनों अफ्रीकी देशों की सात दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने अपने समकक्षों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह भारत के किसी भी राष्ट्रपति की तीन पश्चिम अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा थी।

राष्ट्रपति पद के तीसरे साल में यह उनकी पहली राजकीय यात्रा थी। वह 28 जुलाई को रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान पारंपरिक चिकित्सा, पैन-अफ्रीका ई-नेटवर्क परियोजना, सौर और नवीकरणीय ऊर्जा, ई-शिक्षा और आयुर्वेद के क्षेत्र में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। गिनी में उन्हें नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट प्रदान किया गया। गिनी का यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

राष्ट्रपति ने व्यापार, निवेश और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए मेजबान देशों के प्रमुखों के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। उन्होंने गिनी और गाम्बिया की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और भारतीय समुदाय से मुलाकात की।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *