मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को भारत ने मालदीव को सौंपा

0

गुरुवार को खुफिया एजेंसी ने उन्हें तमिलनाडु में तूतीकोरिन के तट पर स्थित एक जहाज से भारत आने से रोका और हिरासत में रखा था।



नई दिल्ली, 03 अगस्त (हि.स.)। मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को शनिवार को वापस उनके देश भेज दिया गया। भारतीय सुरक्षा बलों ने मालदीव सुरक्षा बलों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर अदीब और उनके साथ आए नौ क्रू सदस्यों को सौंप दिया।

गुरुवार को खुफिया एजेंसी ने उन्हें तमिलनाडु में तूतीकोरिन के तट पर स्थित एक जहाज से भारत आने से रोका और हिरासत में रखा था। इस दौरान उनकी नाव को भारतीय तट से कुछ दूरी पर रखकर उनसे पूछताछ की गई।

अहमद अदीब मालदीव में नजरबंद थे और भारत में राजनीतिक शरण चाहते थे। 37 साल के अहमद अदीब 2015 में द्वीप देश के सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति बने थे। उसी साल उन्हें राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को निशाना बनाकर किए गए बम हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *