श्रीनगर से उड़ने वाली फ्लाइट्स की सीटें फुल, 25 हजार तक पहुंचा किराया

0

श्रीनगर से उड़ने वाली फ्लाइट्स की सीटें फुल, आसमान छू रहा किराया



नई दिल्ली/श्रीनगर, 03 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़ने के लिए जारी की गई एडवाइजरी के बाद श्रीनगर से उड़ने वाली सभी फ्लाइट्स की सीटें फुल हो चुकी है और किराया भी बढ़ चुका है। वहीं,  कुछ फ्लाइट्स का भाड़ा  21 हजार से 25 हजार रुपए तक हो गया है।
हालांकि,  डीजीसीए ने जरूरत पड़ने पर सभी एयरलाइंस को श्रीनगर से अतिरिक्त फ्लाइट्स को उड़ान भरने के लिए तैयार रहने को कहा है। वहीं,  श्रीनगर से जम्मू, राजधानी दिल्ली या दूसरे स्थानों के लिए शनिवार और रविवार की अमूमन सभी फ्लाइट्स की टिकटें बुक हो चुकी हैं। यदि कुछ सीटें बची हैं भी तो उसके  लिए यात्रियों को मोटी रकम चुकानी पड़ रही है।
बता दें कि श्रीनगर से मुंबई के लिए रविवार का न्यूनतम किराया 16,700 रुपये है और कुछ प्लाइट्स में तो यह 25 हजार रुपये तक है। वहीं, रविवार को श्रीनगर से दिल्ली रूट की फ्लाइट्स में शुरुआती किराया 15,500 रुपये है तो डायरेक्ट और वन स्टॉप फ्लाइट्स के लिए प्रति यात्री 21,000 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। श्रीनगर से मुंबई के लिए रविवार को न्यूनतम किराया 16,700 रुपये है और कुछ प्लाइट्स में यह 25 हजार रुपये तक है। वहीं, श्रीनगर से जम्मू का न्यूनतक किराया 4 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये तक हो गया है।
इस बीच एयर इंडिया,  इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने जम्मू की उड़ानों के लिए कैंसिलेशन और प्लेन की रीशेड्यूलिंग पर चार्ज हटा लिए हैं। उधर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य में हालात सामान्य है शांति बनाए रखें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *