लारा की भविष्यवाणी, इंग्लिश टीम जीतेगी एशेज सीरीज

0

लारा ने ट्वीट किया, “एशेज 2019 के लिए मेरी भविष्यवाणी :  विजेता- इंग्लैंड, सबसे अधिक रन- जो रूट, सबसे अधिक विकेट- क्रिस वोक्स।”



नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.)। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विश्व विजेता इंग्लैंड ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का खिताब जीतेगी।

लारा ने गुरुवार  को ट्वीट कर इंग्लैंड के एशेज सीरीज जीतने की भविष्णवाणी की। साथ ही लारा ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बताया।

लारा ने ट्वीट किया, “एशेज 2019 के लिए मेरी भविष्यवाणी :  विजेता- इंग्लैंड, सबसे अधिक रन- जो रूट, सबसे अधिक विकेट- क्रिस वोक्स।”

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ के शानदार 144 रनों की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 284 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने तीन विकेट चटकाए जबकि अनुभवी स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 10 रन बना लिए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *