मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी सहित पांच छैमार गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

0

मुठभेड़ के दौरान 25—25 हजार का इनामी बदमाश सलमान और आमिर गोली लगने से घायल हो गए।



फर्रुखाबाद, 02 अगस्त (हि.स.)। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुई पुलिस और छैमार गिरोह के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गिरोह के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर और धीरपुर के बीच पांच छैमार गिरोह के बदमाश देर रात शराब की पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम को देख गिरोह ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए हवा में गोलियां दागीं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बीच जानकारी मिलने पर वह स्वयं और एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसपी पीआरओ दिनेश गौतम व कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गयी। मुठभेड़ के दौरान 25—25 हजार का इनामी बदमाश सलमान और आमिर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो घायलों सहित पांच बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से पुलिस को देशी राइफल और तमंचा आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया। मुठभेड़ में सिपाही उवैस और हमराही दीपक भी घायल हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये पांचों छैमार गिरोह के सदस्य हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उनके नामों का खुलासा और अन्य जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह घरों में घुस कर गृह स्वामी को मार पीट कर बेहोश कर देता है। इसके बाद जेवर, नकदी लेकर फरार हो जाता है। उन्होंने बताया कि

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *