अवैध रूप से भारत में घुसने पर मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति गिरफ्तार

0

सूत्रों के अनुसार अहमद अदीब मालदीव में नजरबंद थे और भारत में राजनीतिक शरण चाहते हैं। 37 साल के अहमद अदीब 2015 में द्वीप देश के सबसे कम उम्र के उप राष्ट्रपति बने थे।



नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब को गुरुवार को खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन के तट स्थित एक जहाज से भारत आने से रोका और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार अहमद अदीब मालदीव में नजरबंद थे और भारत में राजनीतिक शरण चाहते हैं। 37 साल के अहमद अदीब 2015 में द्वीप देश के सबसे कम उम्र के उप राष्ट्रपति बने थे। उसी साल उन्हें राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को निशाना बनाकर किए गए बम हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद मई में जेल से रिहा कर दिया गया था, लेकिन फिर भी एक अलग मुकदमे में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह मामले में जानकारी हासिल कर रहा है। इस संबंध में मालदीप सरकार से भी संपर्क साधा जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *