संसद सत्र के बाद होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

0

कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को महासचिवों, कोषाध्यक्ष और प्रभारियों ने बैठक की।



नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। राहुल गांधी के इस्तीफे और अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस प्रश्न को लेकर जारी अटलकों के बीच कांग्रेस कार्यसमिति संसद सत्र के बाद बैठक करेगी। पार्टी के अनुसार बैठक का दिन-समय अभी तय नहीं है, लेकिन इसमें राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को महासचिवों, कोषाध्यक्ष और प्रभारियों ने बैठक की। कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और जयपाल रेड्डी को श्रद्धाजंलि दी गई। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाल ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि बैठक में राजीव गांधी की 75वीं सालगिरह पर देशभर में पार्टी मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया।

सुरजेवाला ने कहा कि 20 तारीख को राज्यों के मुख्यालय पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पार्टी के महासचिव, पार्टी के प्रभारी, प्रदेश के नेता, प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, विधायकगणों के नेता सभी मौजूद रहेंगे। एक बड़ा कार्यक्रम 21 तारीख को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होगा। एक कमेटी का गठन कर पूरे वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सरंचना और रुपरेखा तैयार की जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *