विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी कर्नाटक विधानसभा के नए स्पीकर निर्वाचित

0

कांग्रेस और जेडीएस ने किसी उम्मीदवार को नहीं किया था नामित 



बेंगलुरु, 31 जुलाई (हि.स.)। सिरसी से भाजपा के छह बार विधायक विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को बुधवार को कर्नाटक विधानसभा का नया स्पीकर निर्वाचित किया गया है। उनको सर्वसम्मति से स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस ने स्पीकर पद के लिए उनकी पार्टी के किसी उम्मीदवार को नामित नहीं किया।
वह 2008-13 में भाजपा के शासन के दौरान कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे। इससे पहले कागेरी राज्य में भाजपा सरकार में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। 6 बार के विधायक कागेरी के सभी पार्टियों के साथ अच्छे संबंध हैं। बता दें कि स्पीकर पद की दौड़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता केजी बोपैया का नाम सबसे आगे था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *