मंगलवार का राशिफल- 16/07/2019

0

आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, मंगलवार, 16 जुलाई, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।



मंगलवार का राशिफल
युगाब्ध-5121, विक्रम संवत 2076, राष्ट्रीय शक संवत-1941
सूर्योदय 05.40, सूर्यास्त 07.08, ऋतु- ग्रीष्म
मेष राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्य विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं, अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। लम्बी यात्रा पर जाने के योग हैं। वैवाहिक जिंदगी बेहतर होगी।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रोचक और नए अनुभव मिलेंगे। पढ़ाई और करियर से जुड़े काम नए सिरे से शुरू हो सकते हैं। व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है, जिसे नियंत्रित करना पड़ेगा, वरना परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। सेहत का ध्यान रखें और आलस्य से दूर रहें।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर लिये निर्णय लाभ दिलाएंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं भी बन सकती हैं। दोस्तों के साथ सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्य के प्रति समर्पण और कठिन परिश्रम  सराहनीय सफलता दिलाएगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। खान-पान का ध्यान रखें। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव में रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों-दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिजनों के साथ समय बितायेंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातें को नजरअंदाज करें, वरना विवाद की संभावना रहेगी।
 
कन्या राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनेंगी। कारोबार में धनलाभ के योग रहेंगे। बुजुर्गों की सलाह और परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शैक्षणिक मोर्चे पर समयाभाव में कार्य अधूरे रह सकते हैं।
तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में खूब सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार विस्तार की नई योजना शुरू होने की संभावना है। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रापर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। यात्रा को टालें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वालों को उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में घनिष्ठता रहेगी। व्यवसाय अच्छा रहेगा और धनलाभ होगा, लेकिन कोई गलत निर्णय नुकसान भी करा सकता है। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी जानकारी की सलाह लेकर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ें। अधिक परिश्रम से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्र रखें, वरना विवाद में फंस सकते हैं। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें।
मकर राशि:- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिश्रम से किये गये प्रत्येक कार्य में आशानुरूप सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ के योग रहेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। आध्यात्म में रुचि ले सकते हैं।
कुंभ राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को मनचाहा काम मिल सकता है। धन व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खुद को गैर-जरूरी चीजों से दूर रखें।
मीन राशि :- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से सफलता तो मिलेगी, लेकिन किसी की सलाह लेकर ही काम को आगे बढ़ाएं, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *