केबीसी का नया सीजन अगस्त में

0

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में ही अमिताभ बच्चन ने इस नए सीजन के लिए तीन नए प्रोमोज की शूटिंग की है,



मुंबई, 01 जुलाई (हि स)। टेलीविजन इतिहास के सबसे सफल शोज में से एक माने जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 11वें सीजन को लेकर खबर मिली है कि इसका प्रसारण आगामी अगस्त महीने के तीसरे सप्ताह में शुरु हो सकता है। ये खबर इस शो का प्रसारण करने वाले सोनी चैनल से जुड़े सूत्रों के हवाले से मिली है। चैनल ने अधिकारिक तौर पर तारीख रिवील करने से मना किया है। चैनल की ओर से कहा गया है कि पंद्रह जुलाई के आसपास इस सीजन का अधिकारिक रुप से लांच होगा। शो के एंकर अमिताभ बच्चन इन दिनों लखनऊ में निर्माता-निर्देशक शुजित सरकार की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में ही अमिताभ बच्चन ने इस नए सीजन के लिए तीन नए प्रोमोज की शूटिंग की है, जिनकी एडीटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। ये प्रोमोज अमिताभ बच्चन को लखनऊ से लौटने के बाद दिखाए जाएंगे। अमिताभ बच्चन संकेत दे चुके हैं कि इस बार भी शो के एपीसोड कम होंगे। माना जाता है कि केबीसी की प्रोडक्शन टीम के साथ बच्चन का बारह कड़ियों का अनुबंध है। इस बार भी सलमान खान के शो बिग बॉस के साथ टीआरपी को लेकर केबीसी का मुकाबला होगा, जो सितंबर में शुरु होगा। पिछले दो साल में टीआरपी के खेल में केबीसी ने बिग बॉस से बेहतर नंबर जुटाए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *