नीदरलैंड्स फीफा महिला फुटबॉल विश्वकप के सेमीफाइनल में

0

मौजूदा यूरोपीय चैंपियन नीदरलैंड्स ने इटली को 2-0 से शिकस्त देकर पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।



वालेंसिनेस, 30 जून (हि.स.)। नीदरलैंड्स ने फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन नीदरलैंड्स ने इटली को 2-0 से शिकस्त देकर पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
नीदरलैंड्स ने इस रोमांचक मुकाबले में लगातार आक्रमण जारी रखा और 63 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा। पहले हाफ में हालांकि, कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। नीदरलैंड्स ने दूसरे हाफ में अपने खेल को बेहतर किया। मैच का पहला गोल 70वें मिनट में आया। विवियाने मिएडेमा ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके 10 मिनट बाद ही मैच के 80वें मिनट में स्टेफिने वान डेर ग्राट ने फ्री-किक के जरिए गोल कर नीदरलैंड्स को 2-0 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *