मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल.

0

बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि भैरमगढ़ थाने से डीएफ एवं सीआरपीएफ का संयुक्त पुलिस बल गश्त के लिए रवाना हुआ था। ग्राम केशकुतुल सुकानाला के निकट घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।

बीजापुर, 28 जूल (ह‍ि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद और एक घायल हो गया है। वहीं क्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण युवती की मौत हुई और एक छात्रा जख्मी हुई है।
बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि भैरमगढ़ थाने से डीएफ एवं सीआरपीएफ का संयुक्त पुलिस बल गश्त के लिए रवाना हुआ था। ग्राम केशकुतुल सुकानाला के निकट घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।
एसपी पटेल ने बताया क‍ि नक्सली गोलीबारी में सीआरपीएफ 199वीं बटालियन के दो जवान ओपी साझी और महादेव पाटिल मौके पर शहीद हो गए और एक जवान मदनलाल जख्मी हो गया है। घायल जवान को भैरमगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेकाज (मेडि‍कल कॉलेज जगदलपुर) लाया गया है।
मुठभेड़ के दौरान भैरमगढ़ बाजार की ओर आ रही वाहन में सवार युवती डिब्बी तेलम को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलीबारी में एक स्कूली छात्रा रिंकी हेमला जख्मी हुई है, जिसे भैरमगढ़ अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *