यॉर्कशायर वाइकिंग्स से जुड़े विकेटकीपर निकोलस पूरन

0

मैं यॉर्कशायर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सकता हूं।”



लंदन, 28 जून (हि.स.)। वेस्टइंडीज के युवा विकेटकीपर व बल्लेबाज निकोलस पूरन टी-20 ब्लास्ट के इस सत्र में यॉर्कशायर वाइकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके पूरन विदेशी खिलाड़ी के तौर पर वाइकिंग्स के लिए पांच मैच खेलेंगे।
वाइकिंग्स से जुड़ने पर पूरन के कहा, “मैं यॉर्कशायर में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। मैं बस इस देश में आना चाहता हूं, मैं अपने अच्छे काम को जारी रखते हुए इस पूरे अनुभव से सीखूंगा।”
पूरन ने कहा, “मैं यॉर्कशायर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सकता हूं।”
पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 8 एकदिनी मैच खेले हैं जिसमें 31.08 की औसत और 85.3 की स्ट्राइक रेट के साथ 191 रन बनाए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *