गढ़वा में यात्री बस खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, 40 घायल

0

इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।



गढवा, 25 जून (हि.स.)। झारखंड में गढ़वा जिले में बस के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि रविवार रात छत्तीसगढ़ से झारखंड के गढ़वा आ रही है पॉपुलर बस अन्नराज घाटी की खाई में गिर गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों को बचाने के लिए अभियान चल रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अभी कई यात्री बस में फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा। जबकि शंकर सोता अस्पताल, गढ़वा में करीब 25 यात्री भर्ती हैं, जिसमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है।
यात्रियों के अनुसार बस अंबिकापुर से गरबा की ओर आ रही थी। घटना के समय सभी लोग सोए हुए थे, जिससे भारी नुकसान हुआ। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष यात्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *