फाइव स्टार होटल में भीषण आग

0

पश्चिमी जिले के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के समीप एक फाइव स्टार होटल में सोमवार की सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की छह गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।



नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। पश्चिमी जिले के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के समीप एक फाइव स्टार होटल में सोमवार की सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की छह गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस व दमकल विभाग के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6.34 बजे सूचना मिली कि जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के समीप फाइव स्टार होटल पिकेडली में आग लग गई है। तुरंत एक-एक कर छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग सेकेंड फ्लोर पर लगी थी। सेकेंड फ्लोर पर ही लॉड्री है। आग लगते ही पूरे होटल में धुआं भर गया, लेकिन कोई भी बड़ा हादसा होने से पहले दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ऑफिसर सतपाल के अनुसार आशंका है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *