भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 2-0 से दी शिकस्त

0

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के कैंटर फिट्जगेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में कनाडा की जूनियर टीम को 2-0 से शिकस्त दी। भारत के लिए दोनों गोल मुमताज खान ने किए।



डबलिन, 01 जून (हि.स.)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के कैंटर फिट्जगेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में कनाडा की जूनियर टीम को 2-0 से शिकस्त दी। भारत के लिए दोनों गोल मुमताज खान ने किए।

भारतीय टीम ने इस मैच के आक्रामक शुरूआत की फलस्वरूप पहले क्वार्टर में भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन गगनप्रीत गेंद को गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाई। मैच का पहला गोल 24वें मिनट में आया। मुमताज ने शानदार गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही।

मध्यांतर के बाद मैच के 38वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और एक बार फिर मुमताज ने गेंद को गोल में डालते हुए भारत को 2-0 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड का सामना करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *