नोएडा: मुठभेड़ बाद 65 लाख की लूट में शामिल बदमाश गिरफ्तार

0

जनपद गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में 65 लाख की लूट में वांछित चल रहे एक बदमाश को जारचा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।



नोएडा, 01 जून (हि.स.)। जनपद गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में 65 लाख की लूट में वांछित चल रहे एक बदमाश को जारचा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की सुबह एसपी ग्रामीण विनीत जैसवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बंदूक के बल पर एक बदमाशा ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीन ली है। पुलिस ने वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसी कड़ी में एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का संकेत किया गया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित बदमाश का नाम शाहिद (30) है। एसपी ग्रामीण के अनुसार आरोपित बदमाश ने जारचा थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते हुए 65 लाख की लूट में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके पास से 70 हजार रुपये की नकदी और अवैध हथियार इत्यादि बरामद हुए है। शाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *