सतना में नगर पंचायत सीएमओ के घर लोकायुक्त का छापा.

0

लोकायुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह सतना जिले के चित्रकूट में नगर पंचायत सीएमओ के घर छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त को अनुमान है कि संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।



सतना, 30 मई (हि.स.)। लोकायुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह सतना जिले के चित्रकूट में नगर पंचायत सीएमओ के घर छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त को अनुमान है कि संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। शाम तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट नगर पंचायत सीएमओ रमाकांत शुक्ला के निवास पर गुरुवार की सुबह पांच बजे लोकायुक्त की टीम ने छापामारे की।  सतना के महाराणा प्रताप नगर स्थित निवास पर तड़के जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उनके घर पर दस्तक दी तो परिवार में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त एसपी राजेश वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई चल रही है। सीएमओ शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई अभी चल रही है, शाम तक पूरी कार्रवाई होने के बाद बड़ी संपत्ति का खुलासा हो सकता है। शुक्ला इसके पहले सतना नगर निगम और मैहर नगर पालिका में भी पदस्थ थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *