स्कॉट मौरिसन ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बने

0

स्कॉट मौरिसन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।



कैनबेरा, 29 मई (हि.स.)। स्कॉट मौरिसन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

महारानी एलिजाबेथ के अधिकारिक प्रतिनिधि गवर्नर जनरल सर पीटर कॉस्ग्रोव ने मॉरिसन को शपथ दिलाई। विदित हो कि आम चुनाव में जीत हासिल करने के 11 दिनों बाद उन्होंने शपथग्रहण किया है।

 इस बार के मंत्रिमंडल में सात महिलाएं भी  शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पहली बार एक आदिवासी नेता केन व्याट को भी मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने आए व्याट कंगारू की खेल से बनी पारंपरिक पोशाक पहने हुए थे।

उल्लेखनीय है कि इस बार के आमचुनाव में मॉरिसन की पार्टी के अगुवाई वाले गठबंधन को बहुमत मिला है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *