लिपि सिंह के खिलाफ रिपोर्ट पर महंगी पड़ी चुप्पी, संजय सिंह पटना से बगहा भेजे गए

0

लिपि सिंह के खिलाफ रिपोर्ट पर महंगी पड़ी संजय सिंह को चुप्पी। संजय सिंह पटना से बगहा भेजे गए और  लिपि सिंह  फिर से बाढ़ का एएसपी बनायी गई हैं।



पटना 29 मई (हि.स.)।लिपि सिंह के खिलाफ रिपोर्ट पर महंगी पड़ी संजय सिंह को चुप्पी। संजय सिंह पटना से बगहा भेजे गए और  लिपि सिंह  फिर से बाढ़ का एएसपी बनायी गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी और बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिपि सिंह को बाढ़ के एएसपी पद से तबादला कर सीआईडी एएसपी आतंकवाद निरोधक दस्ता में पदस्थापित किया  था। सूत्रों का कहना है कि मुंगेर से कांग्रेस प्रत्याशी रही नीलम देवी ने लिपि सिंह पर आरोप लगाया था कि वे जानबूझकर उनके लोगों को परेशान कर रही हैं। लिपि सिंह की ओर से मेरे लोगों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। नीलम देवी ने चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया था कि लिपि सिंह के पिता बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी के एक बड़े पद पर हैं। इसलिए लिपि सिंह अपने पिता के कहने पर उस पार्टी की कार्यकर्ता के रुप में काम कर रही हैं।
चुनाव आयोग ने सारे मामले की जांच का जिम्मा पटना के एसएसपी गरिमा मलिक को दिया। गरिमा मलिक ने पटना के ग्रामीण एसपी संजय कुमार सिंह को पूरे मामले की जांच का जिम्मा दिया था। सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह ने इस मामले पर लिपि सिंह से जवाब भी मांगा था। लिपि सिंह की ओर से पूरे मामले का जवाब भी समय पर दे दिया गया था लेकिन पटना ग्रामीण एसपी की ओर से इसकी रिपोर्ट समय पर चुनाव आयोग तक नहीं भेजने के कारण चुनाव आयोग ने  लिपि सिंह को बाढ़ से हटाकर उनकी जगह पर किसी और अधिकारी को बाढ़ का एएसपी बनाने को कहा था। इस मामले के बाद से ही पुलिस महकमे में इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि चुनाव का परिणाम कुछ भी हो लेकिन चुनाव के बाद लिपि सिंह फिर से बाढ़ की एएसपी बनेंगी और संजय सिंह को पटना का ग्रामीण एसपी का पद छोड़ना पड़ेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *