उर्मिला के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपित पर मामला दर्ज

0

हाल ही में राजनीति के मैदान में उतर कर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।



मुम्बई, 28 मई (हि.स.)। हाल ही में राजनीति के मैदान में उतर कर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति का नाम धनंजय कुटरकर ( 57) है। वह पुणे का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए 1 (4) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के पूरा होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों से कुछ ही दिनों पहले उर्मिला ने राजनीति में प्रवेश करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। कांग्रेस ने उनको मुंबई में चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। इन चुनावों में उनको भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *