ब्राजील की 4 जेलों में हिंसा, 42 कैदियों की मौत.
ब्राजीलिया, 28 मई (हि.स.)। ब्राजील केल एमोजोन्स राज्य की राजधानी मनौस की चार जेलों में सोमवार को हुई हिंसा में 42 कैदियों की मौत हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टास्क फोर्स भेजी गई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को भी जेल में भड़की हिंसा में 15 कैदियों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मारे गए कैदियों में 27 मनौस के निकट एंटीनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे। यहां चार जेल स्थित हैं। संघीय सरकार ने बताया कि जेलों की सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। कैदियों की संख्या मामले में ब्राजील विश्व में तीसरे स्थान पर है। जून 2016 में यहां 7,26,712 कैदी थे। जेल की क्षमता के अनुसार यहां कैदियों को संख्या दोगुनी है। कैदियों के बीच यहां गैंगवार होती रहती है। जनवरी 2017 में जेल के कैदियों ने विद्रोह कर दिया था, जिसके कारण 56 लोगों की मौत हो गई थी।