टोक्यो में एक व्यक्ति के हमले में दो की मौत, 19 लोग घायल.

0

जापान के कावासाकी शहर स्थित एक पार्क के बाहर मंगलवार की सुबह (जापान के समयानुसार) पौने आठ बजे एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल 19 लोग घायल हो गए हैं। 



नई दिल्ली/तोक्यो,  28 मई (हि.स.)। जापान के कावासाकी शहर स्थित एक पार्क के बाहर मंगलवार की सुबह (जापान के समयानुसार) पौने आठ बजे एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल 19 लोग घायल हो गए हैं।

घटना टोक्यो के दक्षिणी हिस्से में बसे कावासाकी शहर की है। आरोपित ने बस स्टॉप के पास पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों पर चाकू से अंधाधुध हमले शुरू कर दिए। हमले के पीछे क्या वजह थी, साफ नहीं हो पाया है। हमले में मरने वालों में एक बच्चा और एक व्यस्क शामिल है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पकड़े जाने से पहले उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *