प्रधानमंत्री शाम को भाजपा मुख्यालय में, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय (6 ए, दीनदयाल मार्ग, नई दिल्ली ) पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के आधिकारिक सूत्रों ने दी। 



नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय (6 ए, दीनदयाल मार्ग, नई दिल्ली ) पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के आधिकारिक सूत्रों ने दी।
प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। उल्लेखनीय है कि सतरहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा भारी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को फिलहाल तीन सौ सीटें मिलती दिख रही हैं।
प्रधानमंत्री की वाराणसी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की गांधी नगर से जीत सुनिश्चत है। दोनों नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों से भारी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में अपनी परंपरागत सीट अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *