रोजा गर्ल मधु की वापसी

0

मुम्बई, 15 मई (हि स)। रोजा गर्ल के नाम से 90 के दशक में मशहूर रहीं अभिनेत्री मधु एक लंबे अरसे बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, निर्देशक मनोज शर्मा की थ्रिलर फिल्म खली बली में मधु को देखा जाएगा। इस फ़िल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में शुरु हुई है। मधु इस फ़िल्म को हॉरर क्राइम थ्रिलर कहती हैं। उनका मानना है कि अब वे फिल्मों में मजबूत किरदार निभाना चाहती हैं। 90 के दशक में।मधु के कैरियर की शुरुआत अजय देवगन के साथ फूल और कांटे से हुई थी। साउथ के दिग्गज निर्देशक मणि रत्नम की रोजा को उनकी अदायगी की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म माना जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *