युवक की गोली मारकर हत्या

0

गाजियाबाद, 13 मई (हि.स.)। लोनी बॉर्डर थाना के संगम विहार पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात दो युवकों ने एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित फरार हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संगम विहार निवासी रोहित (30) के रूप में हुई है। वह पानी के प्लांट में काम करता था। उसका रविवार रात टेलर का काम करने वाले अंकित से विवाद हो गया था। बाद में लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन अंकित देर रात अपने एक साथी के साथ कालोनी में आया और रोहित को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। लोग तुरंत रोहित को दिल्ली शाहदरा स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने रोहित के परिजनों की तहरीर पर अंकित और उसके साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उन दोनों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से कालोनी में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *