भाजपा के विकास से डरा है विपक्ष : नितिन गडकरी

0

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में सम्पन्न हुए पांच चरणों के मतदान में भाजपा को भारी समर्थन मिला है। इस कारण विपक्षी परेशान हैं और प्रधानमंत्री को गालियां दे रहे हैं।
गडकरी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है लेकिन कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि प्रधानमंत्री पद के गरिका का भी सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। गडकरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आए राहुल आये दिन नय-नए सगूफे छोड़ते रहके हैं।
गडकरी ने कांग्रेस के न्याय योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि जो वर्ष 1984 के दंगा पीड़ितों को आज तक न्याय नहीं दिला पाए वो देश के गरीबों का क्या न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने पर लगी है। गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा द्वारा किया गया विकास कार्य मुद्दा न बने इसके लिए कांग्रेस ने कई षड्यंत्र किए।
भाजपा का परफॉरमेंस और कार्य चुनाव का मुद्दा न बने, इसके लिए विपक्ष दो बातों पर चुनाव को लेकर गया। पहला दलितों, अल्पसंख्यकों, एससी-एसटी के मन में डर पैदा करना और दूसरा विकास के जो काम 50 साल में नहीं हुए और 5 साल में हुए, उस पर चर्चा न करके जानबूझकर प्रधानमंत्री पर गंदी-गंदी टिप्पणियां करना। गडकरी ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष बुरी तरह से परास्त हो रहा है। इसी कारण वो प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *