ईरान के धातु उद्योग पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

0

वाशिंगटन, 09 मई (हि.स.)। अमरीका और ईरान के बीच रिश्ते दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं। परमाणु समझौता से आंशिक रूप से अलग होने की ईरानी घोषणा के बाद अमेरिका ने उसके धातु उद्योग पर प्रतिबंध लगा दिया है जिनमें लोहा, स्टील, एल्यूमिनियम और तांबा शामिल हैं। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली
विदित हो कि तेल और गैस के बाद ईरान के निर्यात में धातु उद्योग का बड़ा हिस्सा है। दरअसल ईरान को अपनी शर्तों पर समझौता करने के लिए अमेरिका उस पर चौतरफा दबाव बना रहा है।हालाँकि ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो ईरान के नेताओं के साथ मिलकर किसी समझौता पर पहुंच जाएंगे।
इस बीच ईरान के साथ परमाणु समझौते में शामिल पश्चिमी देशों ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह परमाणु समझौते के नियमों को तोड़ेगा तो उसे इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इन देशों ने कहा है कि वह ईरान के साथ परमाणु समझौते का समर्थन करते रहेंगे, बशर्ते ईरान इस समझौते से पीछे नहीं हटे और इसकी सभी शर्तों को पूरा करता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *