शत्रुघ्न सिन्हा अरबपति तो पत्नी पूनम सिन्हा करोड़पति

0

पटना, 30 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से धूम मचाने वाले और बाद में भाजपा से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करते हुये कांग्रेस का तक सफर करते हुये पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा अरबपति हैं तो लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर भाग्य आजमा रही उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी करोड़पति हैं। जानकारी के मुताबिक अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ अपनी संपत्ति के ब्यौरा देते शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया है कि उनके पास 1 अरब 3 करोड़ 61 लाख 76 हज़ार और 600 रुपया का एक मकान है। इसके अलावा उनके पास 4 लाख 58 रुपया नगद है। बैंक और निवेश में 7 करोड़ 37 लाख रुपया है। उनके पास 14 लाख 80 हज़ार रुपये की गाड़ी है। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी करोड़पति हैं। जानकारी के मुताबिक उनके पास नकद 5 लाख 95 हजार 366 रुपया है जबकि बैंक खातों में 10 करोड़ 68 लाख 69 हज़ार 994 रुपये हैं। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के शेयर में दो करोड़ 96 लाख 42 हज़ार 945 रुपया है। उन्होंने 70 लाख 95 हज़ार 555 रु. की बीमा पॉलिसी है भी ले रखी है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक करोड़ तीन लाख 67 हज़ार 807 रुपये का जेवर है, तो उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 15 लाख 14 हज़ार 381 रुपये के जेवर है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *