बांसगांव से पहली महिला सुभावती पासवान पहुंची थीं संसद

0

गोरखपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। आजादी के बाद गोरखपुर-बस्ती मंडल में हुए लोकसभा चुनावों में अब तक कई महिलाओं ने अपना राजनैतिक भाग्य आजमाया है, लेकिन केवल बांसगांव सुरक्षित सीट ही ऐसा रहा जहां से समाजवादी पार्टी (सपा) की सुभावती पासवान को एक महिला सांसद के रूप में संसद की चौखट लांघने का सौभाग्य मिला था। लेकिन यह खुशी उन्हें ज्यादा रास नहीं आई और दो चुनाव हारने के बाद बेटे को इस क्षेत्र में भाग्य आजमाने का मौका देकर खुद को लोकसभा चुनावों से अलग कर लिया।
बांसगांव से सपा से सुभावती पासवान मंडल में चुनाव जीतने वाली पहली महिला बनी थीं। वह बाहुबली पूर्व विधायक ओम प्रकाश पासवान की पत्नी हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वर्तमान सांसद कमलेश पासवान की मां हैं। इन्हें वर्ष 1996 में महिला सांसद के रूप में जीत का स्वाद मिला और संसद की चौखट पर सजदा कर पाईं थीं। रिकॉर्ड बनाने वाली सपा की सुभावती को 02 लाख 03 हजार 591 वोट मिले थे। भाजपा के राज नारायण पासी को 01 लाख 77 हजार 422 वोट मिले थे। बसपा उम्मीदवार मोलई प्रसाद को 01 लाख 02 हजार 746 वोट पाकर संतोष करना पड़ा था। हालांकि, इस चुनाव के बाद सुभावती भी जीत का स्वाद नहीं चख सकी। सुभावती ने दो चुनाव में भाग्य आजमाया, लेकिन दोनों में हार का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने खुद को लोकसभा चुनाव से अलग करने में ही भलाई समझा और वर्ष 2009 में अपने पुत्र कमलेश पासवान के लिए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *