अमेरिका ने 35 देशों की यात्रा के संबंध में जारी की चेतावनी

0

वॉशिंगटन,10 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका के विदेश विभाग ने 35 देशों की यात्रा करने के संबंध में एक संकेतक जारी किया है जिसमें बताया गया है कि इन देशों में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को खतरा है। संकेतक में कहा गया है कि अन्य देशों की यात्रा के दौरान आतंकवादी उनका अपहरण कर सकते हैं और उन्हें बंधक भी बना सकते हैं।
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि ‘ यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने नागरिकों को साफ और व्यापक जानकारी दें ताकि वेे अन्य देशों की यात्रा करने का निर्णय करते समय सावधानी बरत सकेंं। हो सकता है कि खतरनाक देशों की यात्रा के दौरान अमेरिका नागरिकों को अपराध, आतंकवाद, प्राकृतिक आपदा और अन्य का सामना करना पड़े।’
विदित हो कि खतरनाक देशों की सूूची में अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अंगोला, बांग्लादेश, बुर्किना फसो, कैमरून, सेंट्रल अफरीकी गणराज्य कांगो, इथोपिया, हैती, ईरान, इराक, केन्या, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, माली, मेक्सिको, नाइगर, नाइजीरिया, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गुएना, फिलिपींस, रूस, सोमालिया, दक्षिणी सुदान, सीरिया, त्रिनिदाद, तोबैगो, तुर्की, युगांडा, यूक्रेन, वेनेजुएला, यमन शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिका के लिए नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण से बढ़कर कुछ नहीं है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *