सूडान: राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे 60 प्रदर्शनकारी मारे गए

0

नई दिल्ली/काहिरा  (हि.स.)।
एक अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूह ने कहा है कि सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर के इस्तीफे की मांग को लेकर वहां पिछले 3 महीनों से चल रहे प्रदर्शन में सुरक्षा बलों के हाथों कम से कम 60 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।
फिजिशियन फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक अल बशीर के सुरक्षा बलों ने कम से कम 7 चिकित्सा शिविरों पर हमला किया और कम से कम 136 स्वास्थ्य कर्मियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने अस्पताल के वॉर्डों में आसू गैस के गोले छोड़े और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया। ऐसा कर रोगियों को चिकित्सा से वंचित कर दिया। पिछले साल दिसम्बर में कीमतों में वृद्धि को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन आगे चल कर राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग में तब्दील हो गया। अभी तक आधिकारिक तौर पर सरकार ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
24 पन्नों के इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार ने हेल्थकेयर के कार्यक्रमों पर जोरदार चोट की है। रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थकेयर इनफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करने, डॉक्टरों और अस्पताल की टीम को भी परेशान करने का काम सरकारी अधिकारियों ने किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *